सीएचसी कांठ में एलआईसी ने स्थापित कराया वाटर कूलर
कांठ। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में क्षेत्र की जनता के लिए वाटर कूलर स्थापित कराया गया। वाटर कूलर के लगने से अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके तीमारदारों तथा क्षेत्रवासियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
वाटर कूलर का शुभारंभ एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एन.डी. अग्रवाल, सहायक शाखा प्रबंधक बी.एम. गुप्ता, सहायक शाखा प्रबंधक अमित कुमार सक्सेना, विकास अधिकारी डॉ. ववीस कुमार यादव, सीएचसी कांठ के एमओआईसी डॉ राजीव चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उनके साथ बीपीएम चंद्र शेखर, डॉ. पंकज, विचित्र प्रिय, विक्रम सिंह यादव एवं चौधरी सोमवीर भी रहे।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एन.डी. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम का राष्ट्रीयकरण 1 सितंबर 1956 को हुआ था। सितंबर माह में एलआईसी द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत किए जा रहे कार्यों की कड़ी में वाटर कूलर की स्थापना एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है। इससे अस्पताल में आने वाले लोगों को विशेष रूप से गर्मी के मौसम में स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान ओमकार सिंह, उद्यम सिंह, नर सिंह, मनोज कुमार, अनूप सिंह, महेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, मधुर कुमार, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार शर्मा सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो समय की आवाज वाटर कूलर का शुभारंभ करते वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एन.डी. अग्रवाल आदि

