भोजपुर में दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा, महिला और बच्चे के दबे होने की आशंका
मुरादाबाद जनपद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव अक्का भिकनपुर में गुरुवार को एक दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। मलबे में एक महिला और बच्चे के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य के लिए जेसीबी और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। मलबा हटाकर संभावित रूप से दबे लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इससे पहले मुरादाबाद के मुगलपुरा कोतवाली क्षेत्र में भी एक तीन मंजिला पुराना मकान गिरने की घटना सामने आई थी। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
#Moradabadnews #bhojpur #moradabad #UPNews #trandingcontent

