ब्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर
ब्लू बेल्स स्कूल, सहारनपुर में ग्रैंडपेरेंट्स डे बड़े उत्साह, उमंग और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच प्रेम, आत्मीयता एवं संस्कारों के रिश्ते को और मजबूत करना रहा।
पासिंग द पार्सल सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। पुराने लोकप्रिय गीतों की मधुर धुनें सुनाकर ग्रैंडपेरेंट्स से गीत पहचानने का खेल भी कराया गया, जिसका सभी ने खूब आनंद लिया। इसके साथ ही बच्चों ने उपहारों के माध्यम से उनसे कई रोचक एवं रैंडम प्रश्न पूछे।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपने ग्रैंडपेरेंट्स के लिए सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावनात्मक स्किट ने सभी को भावविभोर कर दिया। स्किट के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आज के आधुनिक दौर में भी दादा-दादी के अच्छे संस्कार, अनुभव और मार्गदर्शन हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हमें उनके लिए समय निकालना चाहिए और उनके साथ प्रेम एवं सम्मान से समय बिताना चाहिए।
कार्यक्रम में वान्या, वार्तिका, मानस्वी, ज़ैद, काजल, एकाक्षा, रिदम, अनाया, शिवाय एवं अभि सहित अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रज्ञा मलिक एवं स्कूल डायरेक्टर शीना चुघ उपस्थित रहीं।
उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते कहा कि ग्रैंडपेरेंट्स हमारे परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी को जीवन की सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम ने बच्चों एवं उनके ग्रैंडपेरेंट्स के बीच प्रेम और अपनत्व की भावनाओं को और गहरा किया तथा विशेष सूक्षम खान पान ने सभी के लिए यह दिन यादगार बना दिया , सभी अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा ।।

