शाहजहांपुर। तिलहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अर्श उर्फ भूरा, कुनाल वर्मा, जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, फैजान उर्फ मुन्ना और अमन के रूप में हुई है।
पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

