पूंछ में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो स्कूली बच्चे घायल
पूंछ, 9 सितंबर: पूंछ जिले के खानतेर क्षेत्र में भैंच पेट्रोल पंप के पास बुधवार को सड़क पार कर रहे दो स्कूली बच्चे स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल पूंछ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

