नवरात्र दुर्गापूजा को भव्य एवं सकुशल संपन्न कराने का लिया संकल्प, पूर्व कार्यकारिणी को ही दी गई पुनः जिम्मेदारी
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_आगामी नवरात्र एवं दुर्गापूजा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विकास क्लब दुर्गापूजा समिति दुद्धी की आवश्यक बैठक शनिवार को दुद्धी नगर पंचायत स्थित श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ संरक्षक चंद्रिका प्रसाद आढ़ती ने की। बैठक में पूर्व वर्ष की समिति को भंग कर वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पूर्व वर्ष की कार्यकारिणी के कार्यों को देखते हुए इस वर्ष भी समिति की जिम्मेदारी प्रमुख पदाधिकारियों को पुनः प्रदान की गई। अध्यक्ष पद के लिए रवि जायसवाल तथा सचिव पद के लिए मनीष जायसवाल के नाम की घोषणा की गई।
संरक्षक मंडल में भोला प्रसाद, गणेश जौहरी, राकेश श्रीवास्तव, विष्णु अग्रहरी, देवेश मोहन, रामजी पांडेय, डॉ. हर्षवर्धन, राकेश आजाद एवं रामनरेश प्रसाद को शामिल किया गया।
कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ, सह कोषाध्यक्ष अनुरोध भोजवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतीश कसेरा, संदीप कुमार गुप्ता, रंजीत सेठ, राजेश कसेरा एवं जयप्रकाश मोती बनाए गए। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संदीप गुप्ता, भीम जायसवाल, प्रियांशु अग्रहरि एवं सोनू जायसवाल को दी गई।
पूजा प्रभारी कल्याण मिश्रा, सह सचिव ऋषभ मिश्रा, धनंजय कुमार, कुंदन एवं दिवाकर बनाए गए। विधिक सलाहकार राकेश श्रीवास्तव एवं विष्णुकांत तिवारी, लेखा परीक्षक पीयूष कसेरा, आशुतोष एवं यश कुमार तथा सूचना मंत्री करन कुमार एवं अभिषेक सिंह को बनाया गया।
प्रसाद वितरण प्रमुख की जिम्मेदारी टिंकू, अंकित, रूपेश, प्रज्ज्वल एवं अनमोल को दी गई। साज-सज्जा प्रभारी विशाल अग्रहरी बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अविनाश, विवेक मोहन, रवि रंजन, अनुराग जायसवाल, रामसागर, विष्णुदयाल, गोलू कुमार, संतोष, अनिल, अभिषेक, प्रियांशु एवं आदित्य के नाम की घोषणा की गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष रवि जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी के सहयोग एवं आपसी समन्वय से दुर्गापूजा कार्यक्रम को भव्य, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से पूरी जिम्मेदारी और एकजुटता के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

