कांठ रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, मचा हड़कंप
दो घंटे चले अभियान में बिना टिकट पकड़े 160 लोग
9 लोगों को किया गया एक्जिक्यूट
112460 और 5210 रूपये की वसूली
कांठ। रेलवे मजिस्ट्रेट मुरादाबाद के नेतृत्व में शुक्रवार को कांठ रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ के लिए करीब दो घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 160 लोग बिना टिकट पकड़े जबकि 9 लोगों को एक्जिक्यूट किया गया। इस दौरान हडकंप मचा रहा।
रेलवे स्टेशन पर करीब आठ माह बाद बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान कुछ ऐसे दैनिक यात्री भी पकड़े गए, जिनकी मासिक टिकट की वैधता समाप्त हो चुकी थी। इसके अलावा कुछ यात्री निर्धारित श्रेणी के बजाये अन्य कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करते पाए गए। वहीं, कुछ यात्री बिना टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट के रेलवे प्लेटफॉर्म पर घूमते हुए भी मिले। रेलवे स्टेशन कांठ में मजिस्ट्रेट रेलवे सर्वेश मिश्र के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की धर पकड़ का अभियान प्रातः लगभग 7:30 बजे से किया गया। बिना टिकट यात्रियों को कार्रवाई के लिए ले जाने के लिए निगम की दो अनुबंधित बसें रेलवे परिसर में खड़ी की गई थीं। सुबह अभियान के दौरान मैमो पैसेंजर, शहीद एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस और सियालदाह एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों में टिकटों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान कुछ यात्रियों ने मौके से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन स्टेशन पर तैनात पुलिस बल और चैकिंग स्टाफ ने उन्हें पकड़ लिया। अभियान के चलते रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। दो घंटे, चार ट्रेनों में चले अभियान में बिना टिकट 160 लोग पकड़े गए जबकि 9 लोगों को एक्जिक्यूट किया गया इनसे 112460 और 5210 रूपये की वसूली की गई। रेल मजिस्ट्रेट मुरादाबाद के साथ एसीएम टिकट चेकिंग हरि सिंह मीणा, सी आई टी रेलवे भावेश शर्मा आदि सहित आरपीएफ और स्टाफ के बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद रहे।
रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी अनुबंधित बसें एवं पुलिस बल
फोटो समय की आवाज 2 शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट सर्वेश मिश्र के साथ उनकी टीम

