जैतीपुर/ शाहजहांपुर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला परशुरामपुरी की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को जैतीपुर ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और जन-जागरण अभियान को गति देने की रणनीति तैयार की गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक का संयोजन एवं कार्ययोजना विहिप जिला गौरक्षा प्रमुख (बजरंग दल) दिवाकर मिश्रा ने तैयार की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश ने की। जिला सह मंत्री गुरुपाल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष संदीप यादव सहित विभिन्न प्रखंडों से आए दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत विहिप सह मंत्री एवं शाहजीपुर विभाग के पालक अधिकारी कुं. राकेश त्यागी, विभाग मंत्री ठाकुर अशनील सिंह और विभाग संगठन मंत्री अनूप ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
कुं. राकेश त्यागी ने कहा कि धर्म और समाज की सुरक्षा का मजबूत आधार संगठन की मजबूती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘सेवा, सुरक्षा और संस्कार’ के मूल मंत्र को लेकर घर-घर तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, सक्रियता और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निष्ठा के साथ निभानी चाहिए। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ, खंड और प्रखंड स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।
विभाग मंत्री ठाकुर अशनील सिंह ने संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर विचार रखे। विभाग संगठन मंत्री अनूप ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में विभिन्न प्रखंडों और खंड स्तर पर प्रवास कर नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। अंत में कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता और हिंदू समाज को संगठित करने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ हुआ।…..

