कांट/शाहजहांपुर। विधानसभा क्षेत्र 136 ददरौल के अंतर्गत कांट स्थित रामलीला मैदान में आज साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री अरविंद सिंह जी ने फीता काटकर साप्ताहिक बाजार का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। साप्ताहिक बाजार शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवं अन्य सामान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने में सुविधा होगी।
साप्ताहिक बाजार के शुभारंभ के अवसर पर भाई श्री बिरजू मिश्रा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन में स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

