लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जम्मू-कश्मीर का अतिरिक्त प्रभार
राजेश कुमार जेके
नई दिल्ली, 8 सितंबर: लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी वर्तमान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की छुट्टी पर अनुपस्थिति के दौरान दी गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि विनय कुमार सक्सेना अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। मनोज सिन्हा 7 अगस्त 2020 को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद पर नियुक्त हुए थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मनोज सिन्हा इस समय अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं।

