पूंछ बाजार में SSP शफाकत भट्ट व पुलिस अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
राजेश कुमार, पूंछ
पूंछ शहर के मुख्य बाजार में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पूंछ के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान डीएसपी नीरज शर्मा सहित अन्य आला पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेन बाजार के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर बाजार की स्थिति, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी भी ली। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा बाजार में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।

