भाजपा नेता के सी शाक्य ने भाजपा छोड़ सपा में हुए शामिल,अखिलेश यादव से की मुलाकात।
बदायूं। म्याऊं ब्लॉक की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर के सी शाक्य ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।
जानकारी के अनुसार के सी शाक्य ने आंवला सांसद नीरज मौर्य के साथ लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात थी इसके बाद से उनकी सपा में शामिल होने की चर्चा तेज है बताया जा रहा है कि केसी शाक्य पिछले 10 वर्षों से भाजपा में सक्रिय थे अब वे सपा में वापसी कर रहे हैं उनके इस फैसले को लेकर क्षेत्र में मिली जुली प्रतिक्रिया है उनके कुछ समर्थकों का कहना है कि सत्ता में रहने के दौरान भी उन्हें क्षेत्र में अपेक्षित काम नहीं कराए।

